Universal Boss vs Baby Boss: Chris Gayle का ताज Sooryavanshi के सिर, लेकिन सुरेश रैना का वो रिकॉर्ड आज भी है 'अंगद का पैर'!
आईपीएल में हर सीजन नए रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं, लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो समय के साथ और भी खास बन जाते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना के नाम दर्ज है, जिसे आज तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया। राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलकर खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन वह भी रैना के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच सके।
वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल:
इस सीजन वैभव सिर्फ रन नहीं बना रहे थे, बल्कि मैच की दिशा बदल रहे थे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में:
💥तूफानी रन: 15 मैचों में बनाए 680 रन💥स्ट्राइक रेट: 242+ की खतरनाक स्ट्राइक रेट
💥सिक्सर किंग: 65 छक्के जड़ दिए
ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे पहुंचे | इतना ही नहीं, उन्होंने क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने केवल 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 5 चौके और 12 लंबे छक्के शामिल रहे। मैदान के चारों तरफ लगाए गए शॉट्स ने फैंस को पूरी तरह रोमांचित कर दिया।
सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन…
5 चौके…
12 आसमानी छक्के….
वैभव ने अपनी इस इनिंग के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन जब बात आईपीएल इतिहास में शुरुआती 25 गेंदों पर सबसे ज्यादा रन बनाने की आई, तो वह सुरेश रैना से पीछे रह गए। 25 गेंदों तक वैभव का स्कोर 81 रन था, जबकि रैना ने 2014 में 25 गेंदों पर 87 रन बना दिए थे।
2014 में आई थी रैना की ऐतिहासिक पारी:
यह रिकॉर्ड आईपीएल 2014 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में बना था। उस समय किंग्स XI पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 227 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना उस दौर में लगभग नामुमकिन माना जाता था।
फाफ डु प्लेसी के जल्दी आउट होने के बाद सुरेश रैना बल्लेबाजी के लिए आए और आते ही पंजाब के गेंदबाजों पर टूट पड़े। रैना ने महज 25 गेंदों में 87 रन कूट दिए थे। उनकी इस पारी में 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे।
💥रैना ने केवल 25 गेंदों में 87 रन बना दिए थे।
💥इस दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए
💥6 लंबे छक्के जड़े
💥पंजाब के लगभग हर गेंदबाज की धुनाई की
उस समय ऐसा लग रहा था कि रैना क्रिस गेल का सबसे तेज आईपीएल शतक वाला रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे, लेकिन दुर्भाग्य से वह रन आउट हो गए। रैना की यह पारी आज भी आईपीएल इतिहास की सबसे खतरनाक पारियों में गिनी जाती है।
बड़े-बड़े बल्लेबाज भी नहीं तोड़ पाए रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, बल्कि पिछले कुछ वर्षों में कई विस्फोटक बल्लेबाज इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचे, मगर कोई इसे तोड़ नहीं पाया।
पिछले कुछ सालों में कई विस्फोटक बल्लेबाजों ने इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश की।
- ट्रैविस हेड ने 26 गेंदों पर 84 रन बनाए
- प्रभसिमरन सिंह 25 गेंदों पर 76 रन तक पहुंचे
- जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 27 गेंदों में 84 रन ठोके
- अब वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर 97 रन बना दिए
- लेकिन इनके बावजूद 25 गेंदों पर 87 रन वाला रिकॉर्ड अब भी सुरेश रैना के नाम दर्ज है।
इन सभी खिलाड़ियों ने आक्रामक बल्लेबाजी जरूर की, लेकिन शुरुआती 25 गेंदों पर रैना के 87 रन आज भी सबसे ऊपर हैं।
क्यों खास है रैना का यह रिकॉर्ड?
आज का T-20 क्रिकेट बल्लेबाजों के लिए काफी आसान माना जाता है। छोटी बाउंड्री, फ्लैट पिच और इम्पैक्ट प्लेयर जैसे नियम बल्लेबाजों को फायदा देते हैं। इसके बावजूद 12 साल पुराना यह रिकॉर्ड अब तक कायम है। यही वजह है कि सुरेश रैना की वह पारी आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है।
ऐसा लगता है कि आईपीएल इतिहास में Suresh Raina की यह विस्फोटक इनिंग हमेशा सुनहरे अक्षरों में दर्ज रहेगी।
0 टिप्पणियाँ